सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
फाउंडेशन का प्रयास है कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को विवाह के समय विदाई सामग्री उपलब्ध कराकर उनका सहयोग किया जाए। साथ ही, बेटियों एवं महिलाओं को उनके ही गांव और आसपास के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इसी उद्देश्य से सुकन्या सिलाई सेंटर, सुकन्या ट्यूशन सेंटर, सुकन्या ब्यूटीशियन सेंटर आदि के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
पितृपक्ष मेला 2026, गया जी में निःशुल्क सेवा शिविर
पितृपक्ष महासंगम मेला 2026, गया जी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस सेवा शिविर में श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय, पानी एवं बिस्कुट की व्यवस्था की गई। साथ ही जरूरतमंद श्रद्धालुओं को चिकित्सकीय सहायता एवं मेडिकल सेवा भी उपलब्ध कराई गई।
सुकन्या वेलफेयर फाउंडेशन का विश्वास है कि श्रद्धालुओं की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और बेटियों को सम्मान, शिक्षा, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ना ही फाउंडेशन की प्राथमिकता है।
“बेटी है तो कल है — बेटी को सम्मान दें, आत्मनिर्भर बनाएं।”
जय सुकन्या 🙏